नाहरगढ(तुलसीराम राठौर)–फूलमाली समाज के युवक-युवतियों का परिचय सम्मेलन समय की आवश्यकता हैं। परिचय सम्मेलन आयोजित होने से लड़का-लड़की को एक-दूजे की भावनाओं को समझने में सहूलियत होती है। साथ ही दोनों के परिजनों के रिश्तों को मजबूती मिलती है। यह बात महाकाल स्टील फर्नीचर पिपलियामण्डी के संचालक रमेशचन्द्र उनियारा ने कही। उन्होंने बताया कि सगाई व शादी से पहले इस तरह के परिचय सम्मेलन आयोजित होने से युवक-युवतियों के बीच परस्पर विश्वास बढ़ता है और एक-दूसरे के मध्य विचारों का आदान-प्रदान होता है। उनियारा के अनुसार युवक-युवती परिचय सम्मेलन विवाह की नींव मानी जा सकती है। मंच के माध्यम से युवक-युवतियां अपनी पसंद-नापसंद जाहिर कर जीवनसाथी का चयन कर सकती है। इससे सामूहिक विवाह समारोह में जोड़ों की संख्या बढ़ाने में भी मदद मिलती है। उन्होंने फूलमाली समाज के रतलाम, मंदसौर, नीमच, निम्बाहेड़ा, जावरा, पिपलियामण्डी सहित अन्य क्षेत्रों में निवासरत युवाओं से आव्हान किया कि वे इस दिशा में पहल कर आगे आएं और समाज के युवक-युवतियों के परिचय सम्मेलन आयोजित करें। व इस पर अमल करते हुए दिपक जादव, ने कहा कि बहुत जल्द ही फुल माली समाज इस विषय में मीटिंग कर इस पर अमल किया जाएगा।
