ब्रजेश उदैनियाँ की रिपोर्ट
जालौन। नगर के व्यस्ततम कोंच चौराहे पर स्थित अलबेक होटल पर शराब के नशे में कुछ अराजक तत्वों द्वारा सड़क पर मारपीट की गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
नगर का कोंच चौराहा व्यस्ततम चौराहा है। सोमवार की रात इस होटल के बाहर शराब के नशे में कुछ अराजक तत्वों द्वारा एक दूसरे के साथ मारपीट भी की गई। मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। वहीं, विवाद की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किया जाना चर्चा का विषय बना हुआ है। नगर के लोगों का कहना है कि एक ओर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपराधियों और उपद्रवियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कुछ अराजकतत्व माहौल को खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। हालंाकि पूर्व में भी अलबेक होटल पर खाद्य पदार्थों में कृत्रिम रंगों का प्रयोग किए जाने का आरोप लगा था। खाद्य सुरक्षा विभाग ने होटल पर बनने वाले खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर उन्हें जांच के लिए भी भेजा था।
