ध्वस्त सड़कें टूटी नालियों कचरे के ढेर से नागरिकों का आवागमन बाधित स्वच्छता अभियान चलाने को ज्ञापन सौपा

Blog

             धर्मेंद्र कुमार मिश्रा तहसील रिपोर्टर बबेरू

 

कमासिन बांदा 16 जून।    क्षेत्र पंचायत अंतर्गत ग्राम कमासिन की ध्वस्त सड़कों टूटी नालियों कचरे के ढेर पड़े होने से आम रास्तों में नाली का बहता गंदा पानी भरा होने के कारण कीचड़ युक्त रास्तों से आम नागरिकों का आवागमन बाधित होने पर समाज सेवी राजू चौरसिया अरविंद मोहन गुप्ता मनोज द्विवेदी अनिल गुप्ता के साथ व्यापार मंडल के सदस्यों ने खंड विकास अधिकारी कमासिन ओमप्रकाश द्विवेदी को ज्ञापन सौंप कर बरसात से पूर्व कमासिन कस्बे में स्वच्छता अभियान चलाने की मांग की है समस्याओं की सुनवाई न होने पर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी गई है
ज्ञापन पत्र में समाजसेवी राजू चौरसिया ने सामाजिक स्थान कामेश्वर नाथ मंदिर सब्जी मंडी विनोबा इंटर कॉलेज रामलीला मैदान अमृतसरोवर तालाब के पास एकत्र कचरे के ढेर की सफाई करने सहित कस्बे की टूटी बिखरी पड़ी नालियों से आम रास्तों पर गंदा पानी भरा होने से आवागमन बाधित होने की जानकारी देते हुए बताया कि एलएनटी द्वारा जल जीवन मिशन के तहत हर घर पीने का पानी पहुंचाने के लिए नई पाइपलाइन डालने के लिए कस्बे की पूरी सड़क खोद दी गई और सड़कों को अब तक ना तो निर्माण कराया और ना ही पीने का पानी जनता को मिल सका उन्होंने यह भी कहा कस्बे में पड़ी पुरानी पाइप लाइन को दुरुस्त कर कर स्वच्छ पीने का पानी उपलब्ध कराया जाए और जल जीवन मिशन के तहत डाली गई नई पाइपलाइन से हर घर नल सेजल योजना के तहत कनेक्शन कर पीने का पानी उपलब्ध कराया जाए व्यवस्थाओं के शिकार ग्रामवासी सदाशिव कमलेश कृष्णवीर राम रतन अनिल गुप्ता सरोज देवी संध्या देवी सुमित्रा देवी सावित्री देवी हीरालाल वर्मा शिव शंकर पवन कुमार बुड्ढा उमेश कुमार रवि शंकर राम प्रसाद अरुण कामतु सुभाष भाग बाली सुरेश कुमार संतोष सरधुवा अशोक गायत्री देवी भोले शिवप्रसाद पवन कुमार राम सुमेर ने कस्बे में स्वच्छता अभियान चला कर गंदगी से जूझ रहे लोगों को निजात दिलाए जाने की मांग की है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *