*जालौन-बंगरा मार्ग पर नई अर्टिगा अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, दो भाई बाल-बाल बचे*

   बृजेश उदैनियाँ की रिपोर्ट

0-सुढ़ार के पास हादसा, क्रेन से निकाली गई कार; अभी नहीं आया था गाड़ी का पंजीकरण नंबर
जालौन। जालौन-बंगरा मार्ग पर ग्राम सुढ़ार के पास बुधवार को एक नई अर्टिगा कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार दोनों भाई बाल-बाल बच गए। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। बाद में क्रेन की मदद से कार को खाई से बाहर निकाला गया।
बताया जा रहा है कि कार डीहा गांव की है। दोनों भाई कार से अपने जीजा के यहां जालौन जा रहे थे। रास्ते में छोटे भाई ने बड़े भाई से कार चलाने की इच्छा जताई और स्टेयरिंग संभाल लिया। इसी दौरान कार से संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क से उतरकर खाई में जा गिरी। मौके पर मिली जानकारी के अनुसार हादसे के दौरान हैंडब्रेक लगाए जाने की बात भी सामने आई है।
गनीमत रही कि दुर्घटना में दोनों भाइयों को कोई गंभीर चोट नहीं आई। हादसे के बाद क्रेन बुलाकर कार को खाई से बाहर निकलवाया गया। बताया गया कि कार नई थी और उसका पंजीकरण नंबर भी अभी नहीं आया था।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा देखकर एक लोगों की सांसें थम गईं, लेकिन दोनों भाइयों के सुरक्षित निकलने पर सभी ने राहत की सांस ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *