अनिल सक्सेना की रिपोर्ट
बाँदा, । विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय, बाँदा परिसर में एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी बाँदा श्री अमित आसेरी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित लोगों को रक्तदान के महत्व के बारे में बताते हुए अधिक से अधिक लोगों को नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया।”रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है। विश्व रक्तदाता दिवस पर मैं सभी स्वैच्छिक रक्तदाताओं एवं आयोजकों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके इस महान कार्य के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि आज जिन रक्तवीरों ने रक्तदान किया है,उन्होंने समाज के सामने सेवा और संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। मैं जनपदवासियों से अपील करता हूँ कि वे आगे आएँ, नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करें तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। रक्तदान न केवल किसी का जीवन बचाता है, बल्कि समाज में मानवता, सहयोग और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को भी मजबूत करता है।”
कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री शिवराज, सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी नगर/क्षेत्राधिकारी लाइन्स मेविस टाक, lअपर जिलाधिकारी नायिक श्री मायाशंकर यादव उपजिलाधिकारी नरैनी श्री अंजनी यादव, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.बिजेन्द्र सिंह,मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. किशुन कुमार तथा रक्तकेन्द्र प्रभारी डॉ.अंकित सिंह, चन्द्र मौली भारद्वाज,सुरेश कान्हा,यूट्यूबर राजेश श्रीवास्तव सहित अनेक प्रशासनिक एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
शिविर के दौरान रक्तदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली संस्थाओं एवं व्यक्तिगत रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर 20 स्वैच्छिक रक्तदाताओं ने रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की रक्तवीरों में एसडीएम पैलानी श्री अंकित वर्मा,एसडीएम नरैनी श्री अंजनी यादव,नायब तहसीलदार श्री धनंजय कुमार,तहसीलदार श्री विकास पाण्डेय,एसआई श्री अश्वनी प्रताप सिंह, अपर निदेशक पशुपालन विभाग श्री अशोक कुमार,यातायात पुलिस से मो. हनीफ खान, एसआई श्री कुलदीप कुमार तिवारी सहित प्रिंस शुक्ला, अभय अवस्थी, अनुज विश्वकर्मा, विनय ओमर, श्याम किशोर श्रीवास्तव, हिरदेश कुमार वर्मा, अमन खान, प्रदीप सिंह, प्रभात कुमार, अनवर अली, शिवम सिंह एवं मोहम्मद जुबेर सहित अन्य रक्तवीरों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया।
इस रक्तदान शिविर के सफल आयोजन में सेवर्स ऑफ लाइफ ब्लड डोनर नेटवर्क एवं अमर उजाला फाउंडेशन का विशेष सहयोग रहा। सेवर्स ऑफ लाइफ के अध्यक्ष सलमान खान, महासचिव सुनील सक्सेना, उपाध्यक्ष आसिफ अंसारी, मिथुन पुरुस्वानी एवं शादाब अहमद, कोषाध्यक्ष जीशान उल हक, सचिव अभय सिंह, उपसचिव जुनैद सिद्दीकी तथा मीडिया प्रभारी आसिम अल्वी, बसंत गुप्ता,अशफाक अहमद सहित संगठन के सभी सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
रक्तकेन्द्र प्रभारी डॉ. अंकित सिंह, डॉ. अर्चना यादव, लैब टेक्नीशियन अनुराग पाण्डेय, सतीश सिंह, शंशाक, हरदेव, पीआरओ प्रमोद द्विवेदी, पंकज जायसवाल, प्रमोद कुमार यादव, संजय कुमार, विनय कुमार एवं रक्तकेन्द्र की समस्त टीम ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
कार्यक्रम का सफल संचालन प्रसिद्ध उद्घोषक संजय काकोनियां ने किया।
