धर्मेन्द्र मिश्रा की रिपोर्ट…..
कमासिन, बांदा। कमासिन ब्लाक सभागार में उत्तर प्रदेश ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जनपद बांदा की बबेरू तहसील अध्यक्ष का निर्वाचन मंडल अध्यक्ष यूनुस खान प्रदेश कार्यकारिणी के पर्यवेक्षक राकेश सिंह कछवाह की देखरेख एवं जिला अध्यक्ष बाँदा राहुल निगम की उपस्थिति में कमासिन एवं बबेरू के ग्रामीण पत्रकार साथियों के सौहार्दपूर्ण वातावरण में निर्वाचन प्रक्रिया के तहत कमासिन कस्बा के दैनिक आज संवाददाता नंदकिशोर वर्मा को ग्रापए का तहसील अध्यक्ष चुना गया। बबेरू तहसील इकाई के पूर्व तहसील अध्यक्ष संदीप पटेल के बाद 6 माह से रिक्त पद पर प्रभारी तहसील अध्यक्ष अरुण कुमार मिश्रा का कार्यकाल 6 माह बीतने के बाद ग्रामीण पत्रकार संगठन उत्तर प्रदेश के निर्देशन पर बबेरू तहसील ईकाई का निर्वाचन कमासिन क्षेत्र पंचायत सभागार में निर्विरोध रूप से संपन्न हो गया। इस मौके पर उपस्थित ग्रामीण पत्रकार राकेश सिंह कछवाह, रामकिशोर यादव, भवानीदीन यादव, विनोद श्रीवास्तव, अरुण मिश्रा, प्रमोद मिश्रा, संदीप पटेल, शत्रुघ्न सिंह राधेश्याम गुप्ता, पुष्पेंद्र सिंह, अजय शर्मा, रामकृपाल यादव, शांतनु शुक्ला, अरविंद मिश्रा, मिथिलेश कुमार, पंकज कुमार, धर्मेंद्र मिश्रा, पल्लवी गौतम ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई देकर पत्रकारों के साथ संगठन हित में कार्य करने की नव नियुक्त तहसील अध्यक्ष से अपेक्षा की। नवनिर्वाचित बबेरू तहसील अध्यक्ष ने सभी पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त करते हुए ईमानदारी से निष्पक्ष पत्रकारिता करने, जनता की समस्या को शासन प्रशासन तक पहुंचाकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की छवि को बरकरार रखने का आवाहन करते हुए सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
