अनिल सक्सेना की रिपोर्ट
*नरैनी तहसील में गुढ़ा पंप नहर के आधुनिकीकरण का काम तेज*
बांदा: । उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में किसानों की तकदीर बदलने और सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए योगी सरकार लगातार बड़े कदम उठा रही है। इसी कड़ी में जिले की नरैनी तहसील के अंतर्गत आने वाली गुढ़ा पंप नहर के आधुनिकीकरण का कार्य बेहद तेज गति से चल रहा है। इस महत्वपूर्ण परियोजना के पूरा होने से क्षेत्र के किसानों को सिंचाई के लिए भरपूर पानी मिलेगा। जिससे उनकी फसलों की पैदावार बढ़ेगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
*6.16 करोड़ रुपये किब्लागत से हो रहा कायाकल्प*
सिंचाई विभाग द्वारा गुढ़ा पंप नहर के कायाकल्प और आधुनिकीकरण के लिए कुल 6.16 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि खर्च की जा रही है। इस बजट से नहर की मरम्मत पंपों के नवीनीकरण और जल प्रवाह को बेहतर बनाने का काम युद्धस्तर पर किया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक इस परियोजना का लगभग 55 फीसदी काम सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। गौरतलब है कि इस प्रोजेक्ट की शुरुआत 21 जनवरी 2025 को हुई थी और बेहद कम समय में आधे से ज्यादा काम खत्म कर लिया गया है। हालांकि इस परियोजना को पूरा करने की आधिकारिक समय-सीमा 20 जनवरी 2027 निर्धारित की गई है लेकिन सरकार और सिंचाई विभाग का लक्ष्य इसे समय से काफी पहले ही पूरा करने का है और कार्य की रफ्तार को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि किसानों को बहुत जल्द इसका लाभ मिलने लगेगा।
*आधुनिक तकनीक और बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ तैयार हो रही नहर*
आधुनिक तकनीक और बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ तैयार हो रही यह नहर टेल एंड तक के खेतों में पानी पहुंचाने में सक्षम होगी। जो इस क्षेत्र के लिए हमेशा से एक बड़ी चुनौती रहा है। गुढ़ा पंप नहर के आधुनिक रूप को देखकर स्थानीय किसानों में भारी उत्साह और खुशी का माहौल है। क्षेत्र के किसानों का कहना है कि पहले पानी की कमी के कारण उनकी फसलें सूख जाती थीं या वे सही ढंग से बुआई नहीं कर पाते थे। लेकिन अब योगी सरकार के इस प्रयास से उनकी वर्षों पुरानी समस्या का स्थायी समाधान होने जा रहा है। पानी की पर्याप्त उपलब्धता से किसान अब साल में कई फसलें ले सकेंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इस किसान-हितैषी नीति और त्वरित कार्यप्रणाली का गुणगान करते हुए क्षेत्र के किसानों ने सरकार का आभार जताया है। किसानों का कहना है कि डबल इंजन की सरकार जमीन पर काम करके दिखा रही है और अन्नदाताओं की खुशहाली के लिए पूरी तरह समर्पित है। गुढ़ा पंप नहर का यह आधुनिकीकरण बांदा के कृषि इतिहास में एक नया मील का पत्थर साबित होने जा रहा है।
