उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ शाखा जनपद बॉदा का द्विवार्षिक निर्वाचन हुआ सम्पन्न ।*

Blog

अनिल सक्सेना की रिपोर्ट

दिनांक 18.05.2026 को पूर्व सूचना के अनुसार उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ शाखा जनपद बॉदा का द्विवार्षिक निर्वाचन सम्पन्न हुआ। उत्तर प्रदेश कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ शाखा बाँदा के साथियों द्वारा व्यक्तिगत रूप से एवं तहसीलों में कार्यरत साथियों द्वारा द्वारा वर्चुवल बैठक में प्रतिभाग किया गया है।

उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ शाखा जनपद बॉदा की बैठक में उपस्थित संयोजक श्री विनोद कुमार सविता द्वारा अध्यक्ष पद हेतु श्री संदीप सिंह, शस्त्र लिपिक एवं महामंत्री पद हेतु श्री ज्ञानेन्द्र दुबे पेशकार अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) बाँदा का नाम प्रस्तावित किया गया। जिसपर सभी साथियों द्वारा सर्वसम्मति से सहमति प्रदान की गयी। इसी प्रकार सभी साथियों द्वारा वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर श्री शाकिर अजीम, संयुक्त मंत्री के पद पर श्री सत्येन्द्र यादव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर श्री वैभव श्रीवास्तव, संगठन मंत्री के पद पर श्री प्रमोद त्रिपाठी, आडिटर के पद पर श्री अनुराग शुक्ला, संस्कृति एवं कीडा मंत्री के पद पर श्रीमती बुशरा खानम एवं कोषाध्यक्ष पद पर श्री धीरज कुमार मिश्रा को बनाए जाने की आम सहमति बनी।

उपरोक्त पदाधिकारियों के चयन के पश्चात सदस्य कार्यकारिणी के रूप में 1-श्री दिनेश श्रीवास, 2-श्री रामशरण साहू, 3-सै० श्री अशरफ अली, 4-श्री जगजीवन राम, 5-श्री रविशंकर, 6-श्री रईस अहमद, 7-श्री संतोष कुमार अहिरवार 8-श्रीमती राखी सिंह, 9-श्रीमती जयश्री, 10-श्री शशि कुमार, 11-श्री अमित शर्मा जी को मनोनीत किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *