अनिल सक्सेना की रिपोर्ट
बांदा। भीषण गर्मी और लू के प्रकोप से लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से समाजसेवी सुरेश कान्हा के जन्मदिन के अवसर पर एक विशाल निशुल्क शीतल जल एवं सेवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया, जिसने समाज के सामने सेवा और मानवता की एक प्रेरणादायक मिसाल प्रस्तुत की।
इस अवसर पर राहगीरों, जरूरतमंदों और आमजन के लिए शीतल जल, छबील, मशहूर जल मुरी, ठंडे पेय पदार्थ, एनर्जी ड्रिंक, पेठा, बिस्कुट, फल, टॉवल, चप्पल और स्टॉल के माध्यम से आवश्यक सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य गर्मी से लोगों को राहत देना और समाज में सेवा भावना को बढ़ावा देना था।
इस नेक पहल को हाल ही में आए जिलाधिकारी बांदा अमित आसेरी की प्रेरणा और सोच से विशेष बल मिला। जिलाधिकारी की यह सकारात्मक पहल है कि भीषण गर्मी में किसी न किसी माध्यम से सार्वजनिक स्थलों पर राहत शिविर लगाए जाएं, जिससे आमजन को लू से बचाया जा सके। कार्यक्रम में स्वयं जिलाधिकारी अमित आसेरी ने समाजसेवी सुरेश कान्हा का केक काटकर जन्मदिन मनाया तथा अपने हाथों से सामग्री वितरण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस सेवा अभियान के अंतर्गत जिला महिला चिकित्सालय, बांदा में नवजात शिशुओं के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई, जहां 40 नवजात बच्चों को जॉनसन बेबी किट, टॉवल और मिठाई वितरित की गई। यह वितरण सीएमएस डॉ. सुनीता सिंह के सहयोग से संपन्न हुआ, जिसकी सभी ने सराहना की।
कार्यक्रम में माया शंकर यादव (अपर जिलाधिकारी न्यायिक), सिटी मजिस्ट्रेट संदीप केला, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, व्यापारी नेता मनोज जैन, रामेंद्र शर्मा, शंकर गुप्ता, शेख शादीजमा, पत्रकार सुनील सक्सेना, सलमान खान, नवीन निगम, अरुण निगम, मो. शाकिर, शहीद अहमद, सुरेश चौरसिया, महेश प्रजापति, राहुल जैन, राम मोहन गुप्ता, डॉ. भूपेंद्र चौरसिया, फेसबुक क्रिएटर राजेश श्रीवास्तव, श्रीमती संगीता श्रीवास्तव, श्रीमती विभा गुप्ता, सोनम सिंह, मछंदर सिंह, महिला अधिवक्ता प्रियंका जी, मंजू गुप्ता सहित सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
समाजसेवी सुनील सक्सेना ने बताया यह आयोजन केवल जन्मदिन का उत्सव नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी और सेवा भाव का एक उत्कृष्ट उदाहरण बन गया। ऐसे प्रयास निश्चित ही समाज में सकारात्मक ऊर्जा भरते हैं और दूसरों को भी जरूरतमंदों की सहायता के लिए प्रेरित करते हैं। समाजसेवी सुरेश कान्हा द्वारा जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाना वास्तव में अनुकरणीय और प्रेरणादायक
