*स्कूल चलो अभियान” का शुभारंभ, बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली

Blog

 

 अनिल सक्सेना की रिपोर्ट

बांदा के जारी गांव में स्थित यूपीएस जारी एक में “स्कूल चलो अभियान” का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन फीता काटकर किया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने गांव में जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। बच्चों ने नारे लगाते हुए अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजें। प्रधानाचार्य साधना निगम के तत्वाधान में रैली गांव के मुख्य मार्गों से होकर निकली, जिससे ग्रामीणों में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ी।इसके पूर्व मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद अध्यक्ष बाँदा श्री नीरज निगम, श्याम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रबंधक तथा गायत्री शक्तिपीठ बांदा के अध्यक्ष श्री नवीन निगम, जल जंगल और जमीन के लिए कार्य करने वाले प्रकृति प्रेमी श्री पंकज बागवान, समाजसेवी श्री विशाल श्रीवास्तव, बेसिक शिक्षा विभाग के एआरपी श्री हर्ष श्रीवास्तव तथा श्री धनंजय आदि ने दीप प्रज्वलन कर किया। विद्यालय की छात्र-छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, आरंभ है प्रचंड आदि गीतों पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। सभी बच्चों को अतिथियों के कर कमलों द्वारा परीक्षा फल, प्रमाण पत्र व पुरस्कार वितरण किए गए। इस अवसर पर नव प्रवेशी बच्चों का भी माल्यार्पण कर उन्हें कॉपी पेन आदि शिक्षण सामग्रियांँ बांटी गईं। राज्य पुरस्कार से सम्मानित विद्यालय की सहायक अध्यापिका रश्मि अग्रवाल ने विद्यालय के बढ़ते कदमों पर चर्चा की। सहायक अध्यापिका अर्चना तिवारी ने बच्चों को शुभकामनाएँ देते हुए अच्छे संस्कार हेतु प्रेरित किया। विद्यालय की प्रधानाध्यापक श्रीमती साधना निगम ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों का  कार्यक्रम की सफलता पर धन्यवाद दिया i i

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *