अनिल सक्सेना की रिपोर्ट
बांदा i इंदिरा नगर स्थित Kidzee Pre-School के फ्रेंचाइज़ी ओनर सौरभ चन्द्र गुप्ता को शिक्षा क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दिल्ली के प्रतिष्ठित Hyatt Centric Janakpuri में आयोजित समारोह में Excellence in School Education Award से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान उन्हें भारत के पूर्व उप-कप्तान और Suresh Raina (ICC वर्ल्ड कप विजेता) के करकमलों द्वारा प्रदान किया गया, जो इस उपलब्धि को और भी गौरवपूर्ण बनाता है।
सौरभ चन्द्र गुप्ता को यह पुरस्कार मात्र एक वर्ष के भीतर Kidzee Preschool के माध्यम से बाँदा शहर में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए दिया गया। उनके कुशल नेतृत्व में Inventor Education Institute ने भी अल्प समय में ही शहर में अपनी एक अलग पहचान बनाई है।
इसके अतिरिक्त, Saurabh Institute, KIDS Day Care Center तथा Harmonix Institute के माध्यम से भी वे बाँदा में शिक्षा के स्तर को ऊँचा उठाने का निरंतर और सराहनीय प्रयास कर रहे हैं।
केवल एक वर्ष में यह उनका तीसरा सम्मान है, जो न केवल उनकी मेहनत और समर्पण को दर्शाता है, बल्कि पूरे बाँदा शहर के लिए गर्व का विषय भी है।
