राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान उरई (जालौन) में रोजगार मेले का आयोजन

Blog

विजय द्विवेदी की रिपोर्ट

उरई
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान उरई (जालौन) में दिनांक 07 अप्रैल 2026 को प्रातः 10:00 बजे से 03:00 बजे तक रोजगार मेले का आयोजन किया गया। उक्त रोजगार मेले में Genus Power Infrastructure Ltd. के लिये चयन कम्पनी टीमलीज के प्रतिनिधि एच०आर० श्रीमती प्रतीक्षा दुबे एवं जीनस पॉवर के एच०आर० श्री राहुल कुमार सिंह एवं श्री धर्मेन्द्र कुमार जोशी ने आई०टी०आई० के व्यवसाय इलैक्ट्रीशियन, वायरमैन, इलैक्ट्रीशियन पी०डी० एवं इलैक्ट्रानिक्स मैकेनिक के उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के साथ- साथ पूर्व में अप्रैन्टिसशिप / अनुभव प्राप्त कर चुके अभ्यर्थियो का चयन साक्षात्कार के माध्यम से 62 अभ्यर्थियों का चयन टेक्नीशियन / सुपरवाइजर के रूप में किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को रू० 16000/- प्रतिमाह + यात्रा भत्ता के साथ-साथ बोनस सुविधा भी प्रदान की जायेगी। चयनित अभ्यर्थियों को उनके ब्लॉक में ही नियुक्ति प्रदान की जायेगी।
उक्त रोजगार मेले में एडूवान्डटेज कम्पनी के एच०आर० श्री शैलेन्द्र सिंह परिहार के द्वारा आई०टी०आई० के समस्त व्यवसाय से उत्तीर्ण एवं स्नातक 09 अभ्यर्थियों का चयन प्रणव विकास ग्रुप के लिये साक्षात्कार के माध्यम से किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को फरीदाबाद, पलवल (हरियाणा) में नियुक्त किया जायेगा।
आयोजित रोजगार मेले में लगभग 105 अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया जिसमें कुल 71 अभ्यर्थियों चयन किया गया। रोजगार मेले में जिला सेवायोजन कार्यालय टीम द्वारा कैरियर काउन्सिल शिविर का आयोजन किया गया। रोजगार मेले सफल संचालन में नोडल संस्थान प्रधानाचार्या डॉ० नुपूर कश्यप, श्री नीलेश राव, श्री धर्मेन्द्र सिंह यादव, श्री राजेन्द्र पाल सिंह, श्री राजेश राजपूत, श्री नीरज त्रिपाठी, श्री राजेन्द्र प्रसाद वर्मा एवं समस्त स्टाफ का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *