पानपुर/नाहरगढ(तुलसीराम राठौर)– चैत्र मास नवरात्रि महोत्सव एवं हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर श्री रामचरितमानस का पारायण प्रतिदिन हवन एवं संगीतमय श्री रामकथा का भव्य आयोजन हुआ जिस में रामकथा के मर्मज्ञ पंडित राधेश्याम व्यास लदुसा कथा प्रवक्ता द्वारा कलियुग में रामकथा की महिमा,राम नाम का महत्व ,भगवान शिव पार्वती विवाह कथा,भगवान राम जन्मोत्सव की कथा,भगवान सीतराम विवाह प्रसंग,केवट प्रसंग, भरत चरित्र ,जटायु प्रसंग,शबरी कथा प्रसंग, हनुमान जी द्वारा लंका दहन कथा एवं कुंभकरण मेघनाद,रावण वध की कथा चौपाइयां एवं भजन के द्वारा श्रोता को भाव विभोर कर दिया।कथा की पूर्णाहुति हवन प्रसादी वितरण हुआ।कथा आयोजक श्री बंजारी बालाजी मंदिर समिति बसंत शर्मा अध्यक्ष जनपद पंचायत मंदसौर,अंशुल बैरागी,मंदिर समिति अध्यक्ष सरपंच चैन सिंह पानपुर,सचिव मन्नालाल राठौर ,राम लक्ष्मण राठौर बंजारी बालाजी रेस्टोरेंट, मुरली प्रजापत,भेरूसिंह परिहार, नरोत्तम शर्मा, नानालाल धनगर ,दौलत सिंह गौड़,हिरासिंह डाभी,महेश धनगर, शिवमंगल सिंह वाघेला,पुजारी महावीर जी दास एवं तरुण उपाध्याय एव समस्त मंदिर समिति पानपुर ग्रामवासी क्षेत्रवासी का योगदान सराहनीय रहा। हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर 2 अप्रैल को विशाल धर्मसभा एवं भव्य भंडारे का आयोजन होगा। उपरोक्त जानकारी मंदिर समिति सचिव मन्नालाल राठौर द्वारा दी गयी।
फोटो
