कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने कलेक्ट्रेट परिसर में नवीन एसबीआई एटीएम का किया शुभारंभ

Blog

 

 

मंदसौर /नाहरगढ( तुलसीराम राठौर)-– कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित सुशासन भवन परिसर में नवीन एसबीआई एटीएम का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर कलेक्टर ने स्वयं एटीएम से राशि निकालकर इसकी कार्यप्रणाली का अवलोकन किया। बैंक प्रबंधक द्वारा एटीएम संचालन की पूरी प्रक्रिया से भी अवगत कराया गया। कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने इस कार्य के लिए पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि कम समय में एटीएम स्थापित कर उसका शीघ्र शुभारंभ करना सराहनीय है। उन्होंने कहा कि कलेक्ट्रेट परिसर में एटीएम की लंबे समय से आवश्यकता थी, जिसके शुरू होने से आमजन को अब सुविधा मिलेगी। इस दौरान बैंक प्रबंधक, कलेक्ट्रेट कर्मचारी, संबंधित अधिकारी एवं बैंक स्टाफ उपस्थित था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *