दुर्घटनाओं का सबब बनी ठेकेदारों के लापरवाही

Blog

 

रिपोर्ट- सन्तोष कुमार सोनी के धर्मेन्द्र कुमार
करतल- विगत रात्रि समय लगभग 10 बजे ट्रक ड्राईवर रामकुमार विश्वकर्मा निवासी जिला छतरपुर म०प्र० ट्रक नं० MP19 ZC1955 में लुधियाना से स्कूलों में नि:शुल्क बांटी जाने वाली साईकिलों की सामग्री लादकर पन्ना जनपद के अजयगढ़ मप्र लेकर जा रहा था किन्तु जैसे ही करतल चौकी क्षेत्र के ग्राम महराजपुर के पास पहुंचा तभी बगल से तेज गति से आ रही नीलगाय को बचाने हेतु ड्राईवर ने ट्रक को बांयीं ओर ज्यादा मोड़ दिया जिससे सड़क चौड़ीकरण निर्माण हेतु लगभग 2 फिट खोदी गयी सड़क के गढ्ढे में ट्रक के पहिये चले जाने से ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया जिसमें ट्रक चालक तथा खलासी तो किसी तरह बच गये लेकिन ट्रक सहित लदी साईकिल सामग्री का बड़ा नुकसान हो गया इसमें सबसे गौरतलब बात यह है की ठेकेदार द्वारा कस्बा करतल के दोनों तरफ लगभग 5 किमी सड़क निर्माण हेतु मिट्टी तो खोद दी गयी किन्तु गिट्टी नहीं भरने के कारण वर्तमान में यही गढ्ढे दुर्घटनाओं का सबब बने हुये हैं जिसपर शायद ध्यान देने की जरूरत है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *