रिपोर्ट- दादू आत्माराम त्रिपाठी
करतल–करतल चौकी क्षेत्र के ग्राम भड़ेहा अंश ग्राम पंचायत मुकेरा निवासी बब्लू पुत्र स्व० राजकुमार विश्वकर्मा उम्र लगभग 35 वर्ष ने सूना घर पाकर दरवाजे के कुण्डी में रस्सी के सहारे फांसी लगा ली जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी पड़ोसियों की निगाह जब उसपर पड़ी तो तत्काल परिजनों को सूचना दी घटना के समय विधवा मां मर्री देवी हफ्ते के रविवार को शंकर बाजार में लगने वाली बाजार घरेलू सामान खरीदने गयी हुयी थी तथा छोटा भाई रामदेव भी घर से बाहर चला गया था परिजनों द्वारा घटनाक्रम की सूचना क्षेत्रीय पुलिस चौकी करतल को दी गयी जिसमें मय हमराही मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी सुबेदार विन्द ने परिजनों एवं ग्राम वासियों की मौजूदगी में आवश्यक कार्यवाही करते हुये शव का पंचनामा भरकर शव विच्छेदन हेतु मेडिकल कॉलेज बांदा भेजा!
आपको बता दें की बब्लू अपने तीन भाईयों में दूसरे नम्बर का था तथाअविवाहित था और रोजी रोटी कमाने परदेश जाया करता था जो नशे का आदी था वर्तमान में होली का त्योहार मनाने घर आया हुआ था!मृतक का बड़ा भाई मोहन विश्वकर्मा मप्र के छतरपुर में सपरिवार रहकर वाहन चलाने का काम करता है घर में मृतक के अलावा विधवा माँ मर्री देवी तथा छोटा भाई रामदेव ही रहते थे जिसमें अविवाहित रामदेव ही मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता है !
