जालौन में परिवहन विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, डीजे बैंड गाड़ी सीज

Blog

 

राघवेन्द्र शर्मा की रिपोर्ट

उरई (जालौन)। जनपद में परिवहन विभाग एक बार फिर एक्शन मोड में नजर आ रहा है। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के तहत आज सुबह-सुबह सड़कों पर सख्त कार्रवाई देखने को मिली।
जानकारी के अनुसार, जालौन के A.R.T.O. द्वारा औचक निरीक्षण के दौरान एक डीजे बैंड गाड़ी को रोककर उसके दस्तावेजों की जांच की गई। जांच के समय वाहन चालक आवश्यक परिपत्र और वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर विभागीय टीम ने तत्काल प्रभाव से गाड़ी को सीज कर दिया।
बताया जा रहा है कि यह अभियान बिना परमिट, बिना फिटनेस और अन्य आवश्यक कागजातों के संचालन करने वाले वाहनों पर शिकंजा कसने के लिए चलाया जा रहा है। परिवहन विभाग की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से वाहन संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।
A.R.T.O. ने स्पष्ट किया कि नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की है कि सभी आवश्यक दस्तावेज पूर्ण रखें और यातायात नियमों का पालन करें।
जनपद में लगातार हो रही इस तरह की कार्रवाई से यह संदेश साफ है कि प्रशासन अब नियमों को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *