अनिल सक्सेना की रिपोर्ट
बांदा। सन्त तुलसी पब्लिक स्कूल बांदा की तीनो ब्राचों में नवरात्री व विजयादशमी का उत्सव अध्यापिकाओं एवं छात्रों के साथ उत्साह पूर्वक मनाया गया सर्वप्रथम मां शारदे व भगवती दुर्गा मां का अर्चन पूजन व माल्यार्पण विद्यालय के संस्थापक श्री संत कुमार गुप्ता जी निर्देशक श्री जगनायक यादव जी प्रबन्धक श्री अमित कुमार गुप्ता जी श्रीमती दिपिका गुप्ता जी श्रीमती सौदामिनी गुप्ता जी द्वारा कमशः सामूहिक रूप से किया गया तत्पश्चात मां देवी गीत छात्रों व शिक्षिकाओं द्वारा प्रस्तुत किये गये। छात्रों द्वारा रामलीला का मंचन विशेष आकर्षण का केन्द्र रहा। अन्त में संस्थापक महोदय जी ने भूरि भूरि प्रशंसा की व निर्देशक महोदय जी ने शिक्षिकाओं व छात्रों का मार्गदर्शन दिया। श्रीमती रीना ओमर प्रधानाचार्य जी ने सभी आगंतुक शिक्षिकाओं व छात्रों का आभार व्यवत करते हुए आज से 21 अवटूबर तक का विजयादशमी अवकाश की घोषणा कर सभा का समापन किया ।