अमखेड़ा मार्ग पेट्रोल टैंक के पास भीषण बाइक हादसा, अधेड़ गंभीर रूप से घायल

Blog

 

राघवेन्द्र शर्मा उरई (जालौन)। आमखेड़ा मार्ग पर पेट्रोल टैंक के समीप मंगलवार शाम एक भीषण बाइक दुर्घटना हो गई। हादसे में खासीस निवासी एक अधेड़ व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे चालक सड़क पर गिरकर बुरी तरह लहूलुहान हो गया।
घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए तत्काल घायल को उठाकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे उच्च चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया।
फिलहाल दुर्घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस को सूचना दे दी गई है और मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *