रिपोर्ट- सन्तोष कुमार सोनी के साथ धर्मेन्द्र कुमार
करतल– वर्तमान में ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों में कक्षा-1 से कक्षा 5 तक के स्कूली बच्चों को लगने वाले खसरा (रुबैला )टीकाकरण हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नरैनी चिकित्साधीक्षक डा०विकास यादव द्वारा चलाये जा रहे इस टीकाकरण अभियान के तहत स्वास्थ्य ब्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे जिला प्रतिरक्षण अधिकारी बांदा डा० विजय केशरवानी एवं अपर मुख्य चिकित्साधिकारी बांदा डा० अजय कुमार तथा भीष्म नारायण गिरि ( BCPM) नरैनी ने क्षेत्रीय विद्यालयों का दौरा कर इस महत्वपूर्ण टीकाकरण का सघन निरीक्षण किया तथा कस्बे के फाइलेरिया मरीजों का निरीक्षण कर रोग से सम्बंधित आवश्यक जानकारी दी तथा शासन द्वारा 10 फरवरी 2026 से 27 फरवरी तक चलाये जा रहे फाइलेरिया रोग प्रतिरक्षण अभियान के अन्तर्गत दवा खाने वाले लोगों की जानकारी हासिल की!

इस दौरान फाइलेरिया मरीजों ने कई महीने गुजर जाने के बाद भी रोगी किट नहीं मिलने की शिकायत की जिसपर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी द्वारा जल्द ही उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया!
