सोनू करबरिया की रिपोर्ट
नरैनी (बांदा)। विकासखंड नरैनी की ग्राम पंचायत गुढ़ा स्थित गौशाला में आज एक सराहनीय पहल के तहत जन्मदिन को सेवा और संस्कार के साथ मनाया गया। विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति के तहसील अध्यक्ष सोनू करवरिया के भतीजे सुशांत करवरिया का जन्मदिन गौ-पूजन कर सादगी और श्रद्धा के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर गौशाला में उपस्थित गौ सेवकों द्वारा गौ माता का पूजन-अर्चन एवं आरती की गई। सभी गऊवंश को हरा चारा एवं गाजर का भोग लगाया गया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल जन्मदिन मनाना नहीं, बल्कि समाज को एक सकारात्मक और प्रेरणादायी संदेश देना रहा।
तहसील अध्यक्ष सोनू करवरिया ने बताया कि गौशाला में जन्मदिन मनाने का मुख्य उद्देश्य इन बेजुबान गऊवंशों की सेवा करना और उनके लिए आवश्यक हरे चारे एवं अन्य सामग्री की व्यवस्था में सहयोग करना है। उन्होंने सभी गौ-प्रेमियों एवं क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे अपने और अपने परिवार के विशेष अवसर—जैसे जन्मदिन, वर्षगांठ आदि—गौशालाओं में मनाकर सेवा का भाव जागृत करें।
उन्होंने कहा कि यदि समाज का प्रत्येक व्यक्ति वर्ष में कम से कम एक अवसर गौशाला में सेवा कार्य के लिए समर्पित करे, तो गऊवंशों की देखभाल और व्यवस्थाएं और अधिक सुदृढ़ हो सकती हैं।
यह आयोजन समाज में सेवा, संस्कार और समर्पण की भावना को बढ़ावा देने वाला एक अनुकरणीय प्रयास साबित हुआ। सभी गौ सेवक जिसमे विनोद दीक्षित, प्रदीप कुमार, अमन, उमेश तिवारी, नीरज दिव्यांश, आदि शामिल थे।इसे एक प्रेरक पहल बताते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प लिया।
