राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जगदलपुर के मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में आत्मीय स्वागत

Blog

शिव शर्मा की रिपोर्ट

​जगदलपुर। ​देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का आज बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर में गरिमामय आगमन हुआ। वे यहां के ऐतिहासिक लालबाग मैदान में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय संभाग स्तरीय ‘बस्तर पण्डुम’ का शुभारंभ करने पहुंची हैं। राष्ट्रपति के जगदलपुर स्थित मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर अगवानी करते हुए राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उनका अत्यंत आत्मीय और गर्मजोशी से स्वागत किया।

एयरपोर्ट पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और वन मंत्री केदार कश्यप ने महामहिम का अभिनंदन किया। इसके साथ ही सांसद महेश कश्यप, जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव और महापौर संजय पांडे ने भी राष्ट्रपति का अभिवादन करते हुए उनका स्वागत किया। ​इस दौरान कमिश्नर डोमन सिंह, पुलिस महानिरीक्षक सुन्दरराज पी, कलेक्टर आकाश छिकारा और पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने कतारबद्ध होकर राष्ट्रपति का आत्मीय स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *