अनिल सक्सेना की रिपोर्ट
बांदा। जनपद न्यायालय परिसर स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में दिनांक 31 जनवरी 2026 को समय अपराह्न 4:00 बजे से श्री बलराम सिंह कछवाह रीडर श्री सुशील राय चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी एवं श्रीमती कविता अग्रहरि लिपिक लोक अदालत के सेवानिवृत्त होने के उपलक्ष्य में एक गरिमामय विदाई समारोह (फेयरवेल पार्टी) का आयोजन किया गया।
समारोह की अध्यक्षता माननीय जिला जज श्रीमती अल्पना द्वारा की गई। इस अवसर पर माननीय जिला जज महोदया ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को शॉल एवं रामायण भेंट कर उनके दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखमय जीवन की कामना की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय न्यायिक अधिकारीगण श्री विकास श्रीवास्तव, श्री छोटे लाल यादव एवं श्री दिव्याकांत सिंह राठौर ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों द्वारा न्यायालय में दी गई सेवाओं की सराहना की तथा उनके स्वस्थ एवं सम्मानपूर्ण जीवन की कामना करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की।
इस अवसर पर कर्मचारी संघ के पूर्व महासचिव श्री रोआब आलम, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी श्री मुन्नीलाल वर्मा, प्रशासनिक हेड श्री जितेंद्र कुमार, श्री मनोज कुमार जैन, श्री मोतीलाल श्रीवास, श्री तुलसीदास सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों का माल्यार्पण कर उनके प्रति कृतज्ञता एवं आभार व्यक्त किया।
समारोह सौहार्दपूर्ण एवं भावनात्मक वातावरण में संपन्न हुआ।¶
