सनत कुमार बुधौलिया की रिपोर्ट
कोंच। नगर स्थित विवेकानंद द ग्लोबल स्कूल में आज भारत का 77वां गणतंत्र दिवस अत्यंत गरिमामय, देशभक्ति और उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 9:00 बजे विद्यालय प्रांगण में हुआ।
कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे विद्यालय के अध्यक्ष एवं चेयरमैन श्री श्रीप्रकाश निरंजन (बाबूजी), प्रबंधक एवं डायरेक्टर श्री सुरेन्द्र कुमार निरंजन, सह- डायरेक्टर श्री हरे कृष्णा निरंजन एवं प्रधानाचार्य मनीष कुमार द्वारा ध्वजारोहण किया गया, जिसके पश्चात विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी (गार्ड ऑफ ऑनर) दी गई। पूरे प्रांगण में राष्ट्रगान की गूंज के साथ देशभक्ति का भाव स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुआ।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, समूह नृत्य, भाषण, कविता पाठ एवं नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से भारत के संविधान, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं राष्ट्र की एकता और अखंडता को दर्शाया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मनीष कुमार ने अपने संबोधन में संविधान की महत्ता एवं उद्देशिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “गणतंत्र दिवस हमें हमारे अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों की भी याद दिलाता है। विद्यार्थियों को अनुशासन, नैतिकता और राष्ट्रसेवा को अपने जीवन का उद्देश्य बनाना चाहिए।”
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्री ब्रजेन्द्र मयंक जी (चीफ एडिटर – दैनिक आज) ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस विद्यालय में छात्रों का अनुशासन एवं अध्यापकों की कार्यकुशलता से वह बहुत प्रभावित है l कोंच नगर में इस प्रकार से एक अनुशासित विद्यालय में पड़कर निश्चित ही बच्चे अपने माता – पिता एवं देश का नाम रोशन करेंगे l समस्त पत्रकार दीर्घा में उपस्थित पत्रकारों का स्वागत किया गया l
मंच संचालन मिस जिया वर्मा एवं श्री दिनेश कटियार ने किया l

कल्चरल कार्यक्रमों को मुख्य रूप से मिस मुस्कान ने संपन्न कराया l उप-प्रधानाचार्या श्विमलेश चौधरी, को-ओर्डिनेटर श्रद्धा श्रीवास्तव, विद्यालय स्टाफ विवेक पटेल, विवेक द्विवेदी, हरिमोहन विश्वकर्मा, आयुष सोनी, नेहा पालीवाल, धर्मेन्द्र कुमार, शालिनी गुप्ता, अरुण पटेल, शिवांगी उपाध्याय, आंचल गिरवासिया, दिव्या कुशवाहा, पूर्वी तिवारी, राधिका अग्रवाल, अमरीन बानो, मिली नगाइच, मिस स्नेहा, अंकित दीक्षित, रंजना पटेल, रजनी सोनी, विन्सेंट भेंगरा, ब्रजेन्द्र यादव, दुर्गेश्वर कुमार पडित, नारायण दत्त, सुमन हवलदार, गीतिका अग्रवाल, कैफ़ी नाज़, बिपिन पटेल का विभिन्न पटलों पर महत्वपूर्ण योगदान रहा l

स्पोर्ट्स कार्निवल-2025 को बेहतरीन तरीके से संचालित करने वाले फिजिकल एजुकेशन (एच0ओ0डी0) कमल शर्मा जी ने सभी गेम्स के रिजल्ट घोषित किये l ग्रुप ए नर्सरी कक्षा से जलेबी रेस में प्रथम स्थान आर्यन, द्वितीय शिवांश कुशवाहा, तृतीय स्थान शिवांश पिपरैया ने प्राप्त किया l 30 मीटर रेस में प्रथम स्थान आर्यन, द्वितीय स्थान शिवांश कुशवाहा, तृतीय स्थान शिवांश पिपरिया ने ही किया l एल के जी से जलेबी रेस गर्ल्स प्रथम स्थान नियति पटेल, द्वितीय स्थान मिस्टी गुर्जर, तृतीय स्थान प्रांसी, बॉयज श्रेणी से प्रथम स्थान वेदांत पटेल, द्वितीय स्थान आयुष वर्मा, तृतीय स्थान कार्तिक पटेल, फ्रॉग रेस गर्ल्स में प्रथम स्थान सिया सिंह, द्वितीय स्थान तान्या पटेल, तृतीय स्थान तन्वी पटेल,बॉयज में प्रथम स्थान अक्षांश पटेल, द्वतीय आयुष वर्मा, तृतीय स्थान रियांश कुशवाहा ने प्राप्त किया l 30 मीटर रेस गर्ल्स में प्रथम स्थान सिया सिंह, द्वितीय नित्या पटेल, तृतीय स्थान तान्या पटेल, बॉयज प्रथम स्थान कवि, द्वितीय स्थान कहाना, तृतीय स्थान अक्षांश पटेल ने प्राप्त किया l
यूकेजी 30 मीटर रेस में प्रथम स्थान दिव्यांश जाटव, द्वितीय स्थान स्वास्तिक पटेल, तृतीय स्थान रूचि कुशवाहा, जलेबी रेस में प्रथम स्थान आर्तिका गुर्जर, द्वितीय स्थान मिस्टी अग्रवाल, तृतीय स्थान अभी, फ्रोग रेस में प्रथम स्थान अक्षत पटेल, द्वितीय स्थान मयंक प्रथम, तृतीय स्थान मयंक सेकंड, म्यूजिकल चेयर प्रथम स्थान द्रश्य पटेल, द्वितीय स्थान अयांश शाक्या, तृतीय स्थान रिद्धि पटेल, क्लास फर्स्ट जलेबी रेस फर्स्ट ए प्रथम स्थान संस्कृति, द्वितीय स्थान दिव्यांशी, तृतीय स्थान अक्षया एवं दीपाली ने प्राप्त किया l फ्रॉग रेस फर्स्ट ए प्रथम स्थान अनिका, द्वितीय स्थान वेदांशी, तृतीय स्थान आख्या ने प्राप्त किया l 30 मीटर रेस फर्स्ट ए प्रथम स्थान सचित, द्वितीय स्थान प्रतिहार एवं जयान्शु, तृतीय स्थान निश्चय एवं अगम ने प्राप्त किया l जलेबी रेस फर्स्ट बी प्रथम स्थान कृष्णा, द्वितीय स्थान लकी, तृतीय स्थान अन्वी, फ्रॉग रेस फर्स्ट प्रथम स्थान हर्ष, द्वितीय स्थान कृष्णा, तृतीय स्थान अभिनव, 30 मीटर रेस फर्स्ट प्रथम स्थान लकी, द्वितीय स्थान नैतिक, तृतीय स्थान भूमिका की रही l क्लास सेकंड 30 मीटर रेस विनर गर्ल्स प्रथम स्थान आरुही, द्वितीय स्थान आध्या, तृतीय स्थान इच्छा वॉइस, बॉयज से प्रथम स्थान सूर्या, द्वितीय स्थान अबूजर, तृतीय स्थान आगमन, जलेबी रेस विनर गर्ल्स प्रथम स्थान तान्या, द्वितीय स्थान संविका, तृतीय स्थान सना, बॉयज से प्रथम स्थान आर्यन कुशवाहा, द्वितीय स्थान प्रियांशु, तृतीय स्थान अभय सोनी रहे l इस तरह कक्षा नर्सरी से बारहवीं तक के लगभग तीन सौ छात्रों को इस प्रतियोगिता में प्राइज वितरित किया गए l
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार द्वारा स्वच्छता, शिक्षा, अनुशासन एवं राष्ट्रनिर्माण के प्रति अपने दायित्वों को निभाने का संकल्प भी लिया गया। अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आभार व्यक्त किया। यह आयोजन विद्यालय की राष्ट्रीय मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम रहा।
