अनिल सक्सेना की रिपोर्ट
बांदा।आज महर्षि वामदेव सभागार में 23-01-2026 नेता जी सुभाष चंद्र बोस जयन्ती के अवसर पर प्रदेश के 60 जनपदों में नागरिक सुरक्षा हेतु माक ड्रिल होना है। माक ड्रिल सैन्य हवाई हमले एवं अग्नि आपदा पर है ।जो नागरिक विभाग से माक ड्रिल मण्डलीय चिकिसालय चित्र कूट धाम मण्डल बांदा में होना सुनिश्चित हुआ। जिसकी पूर्व तैयारियों हेतु महर्षि वामदेव सभागार में सिटी मजिस्ट्रेट, डिप्टी कलेक्टर के निर्देशन में जनपद के विभिन्न विभागों द्वारा माक ड्रिल की पूर्व तैयारियां प्रारम्भ कर दिया है।
आज इस बैठक में बेसिक शिक्षा अधिकारी अव्यक्त राम तिवारी, जिला सूचना अधिकारी, डी आई ओ एस, संम्भागीय परिवहन अधिकारी, अधिशाषी अधिकारी बांदा, अधिशाषी अधिकारी पी डबल्यू डी, विद्युत, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, होमगार्ड कमान्डेंट विभाग जिला सैन्य अधिकारी, पी ओ पी आर डी समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों ने सहभागिता ली।
समस्त जनपद वासियों से अनुरोध है कि 23 जनवरी 2026 को शायं 6-00 से होने वाली ब्लैक माक ड्रिल में घबराएं नहीं और सहयोग प्रदान करें
