ज्ञानचंद्र शुक्ला की रिपोर्ट
ज्ञानचंद्र शुक्ला की रिपोर्ट
बांदा। सोशल मीडिया के माध्यम से समाज में डर और अराजकता फैलाने का एक गंभीर मामला प्रकाश में आया है। फेसबुक पर सौरभ यादव नामक अकाउंट से ‘बाबा’ के नाम का सहारा लेकर लोगों को धमकी देने और भय का माहौल बनाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस कृत्य को लेकर स्थानीय लोगों और समाजसेवियों में भारी रोष व्याप्त है। समाज सेवक धीरज मिश्रा ने प्रशासन से इस पर तत्काल संज्ञान लेने की अपील करते हुए कहा है कि धार्मिक नामों का दुरुपयोग कर लोगों को डराना न केवल एक अपराध है, बल्कि यह सामाजिक सौहार्द और कानून-व्यवस्था के लिए भी बड़ी चुनौती है।वायरल वीडियो के बाद स्थानीय नागरिक बांदा पुलिस अधीक्षक से आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। नागरिकों का कहना है कि सोशल मीडिया पर इस तरह की खुली धमकियां देने वालों पर नकेल कसना बेहद जरूरी है ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति डिजिटल मंचों का उपयोग वैमनस्य फैलाने के लिए न कर सके। क्षेत्रवासियों को अपेक्षा है कि साइबर सेल और पुलिस टीम मामले की जांच कर दोषियों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजेगी, जिससे समाज में कानून ब्यवस्था कायम रह सके।
