रामश्री पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया

Blog

 

राघवेन्द्र शर्मा की रिपोर्ट

उरई (जालौन)। रामश्री पब्लिक स्कूल में सोमवार को वार्षिकोत्सव बड़े ही उल्लासपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी, कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी तथा सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा उपस्थित रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
इस दौरान बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, समूह नृत्य, नाट्य प्रस्तुति व देशभक्ति कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को जनप्रतिनिधियों द्वारा मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी ने कहा कि शिक्षा समाज का दर्पण होती है, इसलिए बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए खेलकूद व व्यक्तित्व विकास गतिविधियां अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। वहीं सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने कहा कि रामश्री पब्लिक स्कूल जिले का प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान है, जहां उत्कृष्ट शिक्षा के साथ बच्चों में बेहतर संस्कार भी दिए जाते हैं।
विद्यालय के चेयरमैन डॉ. सी.पी. गुप्ता ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य सदैव जनपद को उत्तम शैक्षिक वातावरण व श्रेष्ठ शिक्षण संस्थान प्रदान करना रहा है। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों का सम्मान एवं आभार प्रकट किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *