रिपोर्ट- सन्तोष कुमार सोनी के साथ धर्मेन्द्र कुमार
करतल- विगत दिनांक 21.04.2026 को रात्रि समय करीब 9.00 बजे मोटरसाइकिल नं०mp 16mw6927 जिसका चालक रमेश पुत्र छोटा निवासी गौहानी थाना- चंदला, जिला-छतरपुर (म०प्र०) अपने साथी मुलायम पुत्र बृंदावन निवासी गौहानी के साथ ग्राम बरकोला से गौहानी जा रहा था तभी किसी अज्ञात वाहन से कट (धक्का) लगने से दोनों बाइक सवार गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे उसी दौरान करतल चौकी प्रभारी क्षेत्रीय थाना नरैनी से अपना विभागीय काम निपटा कर वापस आ रहे थे दोनों बाइक सवारों को घायलावस्था में तड़पता देख तत्काल मौके पर प्राइवेट वाहन बुलाकर chc नरैनी में भर्ती कराया गया।जहाँ पर डॉक्टर द्वारा परीक्षण कर बताया की दोनों बाइक सवारों द्वारा हेलमेट का प्रयोग नहीं करने से दोनो के सिर में गम्भीर चोटें लगने से खून अधिक बह जाने के कारण दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।

चौकी प्रभारी द्वारा तत्काल घर वालो को सूचना देकर chc नरैनी बुलाया गया जहाँ पर परिजनों की मौजूदगी में आवश्यक कार्यवाही कर दोनों शवों का पंचनामा भरकर फौती तस्करा के बाद दोनों शवों का शव विच्छेदन हेतु रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज बांदा भेजा गया है। चौकी प्रभारी ने बताया की इस घटना के सम्बन्ध में तहरीर मिलने पर अभियोग पंजीकृत किया जाएगा।यातायात प्रचलित है।मौके पर शान्ति व कानून व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है।
