सुनील सक्सेना की रिपोर्ट
उ०प्र० राज्य एड्स नियन्त्रण सोसाइटी लखनऊ से प्राप्त निर्देशों के क्रम में रोडवेज बस परिसर में सोसाइटी की जनपद इकाई द्वारा डिपो में कार्यरत चालक, परिचालक एवं सहयोगी स्टाफ की सामान्य जाँच हेतु स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया । स्वास्थ्य शिविर में डिपो के स्टाफ की नेत्र जाँच, सामान्य रक्त परीक्षण, ब्लड ग्रुप, ब्लड शुगर जाँच, एच०आई०वी० परामर्श एवं जाँच सेवाएं, टीबी की स्क्रीनिंग, एसटीआई, सिफलिस, हेपेटाइटिस की जाँच एवं परामर्श सेवाएं निःशुल्क प्रदान की गई। शिविर का उद्घाटन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० विजेन्द्र सिंह एवं रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबन्धक श्री संदीप अग्रवाल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया । शिविर में जाँच के लिये मेडिकल कालेज एवं जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी जिनके द्वारा रोडवेज डिपो के स्टाफ की जाँचें की गई एवं दवाओं का वितरण किया गया। शिविर का संचालन जिला एड्स नियन्त्रण अधिकारी, रोडवेज के सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक मुकेश बाबू गुप्ता एवं जिला एड्स कार्यक्रम प्रबन्धक की देख-रेख में किया गया । शिविर में 304 एच०आई०वी०, एस०टी०आई०, सिफलिस, हेपेटाइटिस बी एवं सी, सामान्य नेत्र परीक्षण एवं ब्लड जाँचें की गई। कुल 304 सम्भावित टी०बी० रोगियों की स्क्रीनिंग करते हुए 40 लोगों के सैम्पल एकत्र किये गये।
शिविर में जादू शो के माध्यम से एच०आई०वी०-एड्स एवं अन्य बीमारियों के बारे में बचाव, रोकयाम एवं सावधानियों के बारे में भी बताया गया ।
शिविर में क्लीनिकल सर्विस आफिसर मुन्नालाल प्रजापति, डा० मोहसिन, डा० सचिन शर्मा, टी०आई० मैनेजर संजय, वाई०आर०जी० टैक्निकल एक्सपर्ट अभिजीत सिंह, नेत्र परीक्षण अधिकारी जियाउद्दीन, लेखाकार आमिर हाशमी, एम एण्ड ई असिस्टेंट वसी मोहम्मद, कार्यालय सहायक उमा शुक्ला सहित आई०सी०टी०सी० एवं एस०टी०आई० काउन्सलर उपस्थित रहे।
