ज्ञान चंद्र शुक्ला की रिपोर्
हमीरपुर जिले के चर्चित हैवियस कॉरपस मामले में आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में बड़ा घटनाक्रम सामने आया।
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह किसान को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां जज ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर कड़ी नाराजगी जताई ।
बेटे राघवेंद्र सिंह के अनुसार, अदालत ने प्रीतम सिंह को CRPF की सुरक्षा में परिवार के सुपुर्द कर दिया 🙏।
कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि इस तरह किसी नागरिक को उठाने का तरीका स्वीकार्य नहीं है।
याद दिला दें —
▪️ 18 अक्टूबर को पुलिस उन्हें थाने लाई
▪️ 28 अक्टूबर को हाईकोर्ट में हैवियस कॉरपस दायर हुआ
▪️ 12 दिसंबर को लखनऊ के दुबग्गा क्षेत्र से बरामदगी
▪️ 13 दिसंबर को CJM कोर्ट हमीरपुर में पेशी
▪️ 16 दिसंबर सुबह 6 बजे तक वृद्धाश्रम में रखा गया
अगली सुनवाई: 05 जनवरी 26 को होंगी
