गया शहर से लगातार नवमी बार विधायक व निर्विरोध चुने गए विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार को सेंट्रल बिहार चैंबर ऑफ़ कॉमर्स गया जी के द्वारा किया गया सम्मानित

Blog

 रिपोर्ट राजेश कुमार मिश्रा गया जी बिहार

आज दिनांक 14 दिसंबर 25 दिन रविवार को गया जी विधान सभा क्षेत्र से लगातार नौंवी बार विधायक चुने गए भाजपा नेता डॉ प्रेम कुमार जी के निर्विरोध विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने के अवसर पर स्थानीय होटल आर्यावर्त गया में अपराह्न 3:30 से अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया।
सेंट्रल बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष बिपेंद्र अग्रवाल ने सभा की अध्यक्षता की। संरक्षक डॉ कौशलेंद्र प्रताप सभा को संचालित किया। चैंबर की महिला सदस्यों श्री मति ऊषा डालमिया,श्रीमती किरण प्रकाश,श्रीमती शुभ्रा गुप्ता द्वारा पुष्प गुच्छों द्वारा माननीय प्रेम जी का स्वागत और अभिनंदन किया गया।
सामूहिक राष्ट्र गान,स्वागत गान और राष्ट्र गीत का मंचन श्री दिनेश जी और उनकी टीम द्वारा किया गया।
स्वागत भाषण करते हुए डॉ कौशलेंद्र प्रताप ने चैंबर और अपने पिछली यादों को स्मरण करते हुए माननीय प्रेम कुमार जी के साथ और सहयोग के साथ गया के विकास कार्यों और आगामी योजनाओं के बारे में बताया।
चैंबर अध्यक्ष बिपेंद्र अग्रवाल महासचिव सुनील कुमार और चैंबर के पूर्व अध्यक्षों,पदाधिकारियों सदस्यों के साथ साथ विभिन्न संगठन जैसे मगध इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, बुलियन एसोसिएशन,शेरघाटी चैंबर ऑफ कॉमर्स,गया जिला खाद्यान्न विक्रेता संघ,गया जिला दवा विक्रेता संघ,रेड क्रॉस सोसायटी, आर्किटेक्ट एसोसिएशन,बिल्डर एसोसिएशन,होटल एसोसिएशन,भोजन मिष्ठान्न विकेट संघ,अग्रवाल सेवा समिति,वस्त्र उद्योग बुनकर समिति,इलेक्ट्रिकल ट्रेडर्स एसोसिएशन, बिहार ट्रेड एसोसिएशन,एफ एम सी जी एसोसिएशन,मार्बल टाइल्स एसोसिएशन, जैन समाज गया जी के अतिरिक्त अन्य समाजसेवी संस्थाओं ने माला,पुष्पगुच्छ,शॉल चादर,मोमेंटो इत्यादि के साथ माननीय अध्यक्ष विधान सभा पटना का अभिनंदन और स्वागत किया।
माननीय प्रेम कुमार जी ने अपने संबोधन में चैंबर के साथ अपने संबंधों की प्रगाढ़ता के बारे में बताते हुए गया जी के समस्याओं के निराकरण,विकास कार्यों के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा की और केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा किए गए कार्य और योजनाओं से गया के सर्वांगीण विकास के बारे में बताया।
महासचिव सुनील कुमार ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभा को और माननीय अध्यक्ष महोदय को ध्यान दिलाया कि माननीय के अध्यक्ष निर्वाचन के बाद पूरा विधानसभा का माहौल गया मय हो गया जिसका उल्लेख अन्य वरिष्ठ नेताओं द्वारा किया गया है जो हम गया वासियों के लिए गर्व का विषय है। प्रेस और मीडिया ,सभी संगठनों के अध्यक्षों,सचिवों और पदाधिकारियों के साथ चैंबर के पदाधिकारियों और सदस्यों के धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभा की कार्यवाही समाप्त करने की घोषणा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *