तापमान में भारी गिरावट की चेतावनी के बाद डी एम ने जनपद में शीतलहर से बचाव के निर्देश 

Blog

 

ज्ञान चंद्र शुक्ला की रिपोर्ट

*बांदा।* मौसम विभाग के अनुसार दिसंबर से फरवरी तक तापमान में भारी गिरावट की संभावना जताई गई है। हालात को देखते हुए जिलाधिकारी जे. रीभा ने शीतलहर से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी कर जनपदवासियों से सतर्क रहने की अपील की है।
बतादे। डीएम जे रीभा ने कहा कि ठंड के कारण हाइपोथर्मिया, निमोनिया, जुकाम, हार्ट संबंधी रोगों का खतरा बढ़ता है, ऐसे में गरम कपड़े पहनें, सिर–पैर ढककर रखें और गीले कपड़े तुरंत बदलें। हीटर या अंगीठी चलाते समय कमरे में वेंटिलेशन अवश्य रखें। बुजुर्गों व बच्चों को गर्म रखें। उन्होंने गरम भोजन व पर्याप्त पानी पीने, बिना जरूरत बाहर न निकलने, कोहरे में वाहन की गति नियंत्रित रखने और फिसलन से सावधान रहने की सलाह दी। दिल, अस्थमा और आर्थराइटिस वाले मरीज विशेष सतर्क रहें। किसानों को पाले से बचाव के उपाय अपनाने के निर्देश दिए गए।
रैन बसेरों में पूरी व्यवस्था अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) कुमार धर्मेंद्र ने बताया कि जनपद में 13 रैन बसेरे संचालित हैं, जिनमें बिस्तर, पानी, शौचालय और सुरक्षा की पूरी व्यवस्था है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *