*जरूरतमंद,निर्धन परिवार के सहयोग करने के लिए महिला वैश्य

Blog

 

सुनील सक्सेना की रिपोर्ट
महिला वैश्य समाज बांदा के तत्वाधान में जिलाध्यक्ष रानी दमेले अंजू के नेतृत्व में सभी पदाधिकारियों के सहयोग से एक बहुत ही पुनीत और नेक कार्य किया गया है । छोटी बाजार के निवासी प्रकाश यादव की दो बेटियों का विवाह 5 दिसंबर को होना है । बहुत ही निर्धन परिवार है इस परिवार के सहयोग करने के लिए महिला वैश्य समाज की सभी महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और जरूरत का सामान लड़कियों को उनके घर जाकर भेंट किया और बेटियों की सभी ने आशीर्वाद देकर खुशहाल जीवन की खुशहाली के लिए शुभकामनाएं दी । लड़कियों के माता पिता ने इस सहयोग के लिए हृदय से प्रसन्नता व्यक्त की । प्रदेश अध्यक्ष महिला वैश्य समाज उत्तरप्रदेश लीना सिंघल जी ने वीडियो कॉल के माध्यम से बेटियों दिव्यानी और प्रिया को शादी की बधाईयां दी और शुभाशीष दिया । पदाधिकारियों में जया पुरवार , नंदिनी गुप्ता , रीता गुप्ता , संध्या अग्रवाल , अंकिता रानी चंदेरिया , सरिता सोनी , गीता सोनी , रजनी गुप्ता , अपूर्वा सोनी , ज्योति पुरवार , नीलिमा पुरवार , सुनीता गुप्ता , शोभा गुप्ता , ममता नगरिया , नम्रता गोयल , दीपाली ओमर ,मंजू रूसिया एवं किरन गुप्ता शामिल है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *