दो बाइकों में हुयी टक्कर ,एक की हालत गम्भीर

Blog

 

रिपोर्ट-दादू आत्माराम त्रिपाठी
करतल/पुकारी–आज शाम लगभग 4:30 बजे बाबूराम साहू पुत्र गोरेलाल निवासी ग्राम मुकेरा अपने खलिहान से बोरे में धान की फसल भरकर बाइक में लादकरअपने पुरवा जा रहा था उसके पीछे पीछे प्रवीण पटेल नि०ग्राम किशनीपुरवा बाइक द्वारा तेज गति से आ रहा था किन्तु जैसे ही बाबूराम अपने पुरवा की ओर मुड़ा तभी प्रवीण ने बाबूराम की गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दिया जिससे दोनों लोग गिरकर घायल हो गये जिसमें बाबूराम के दाहिने पैर में जोरदार टक्कर लगने से पैर में फैक्चर हो गया सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचे करतल चौकी प्रभारी सुबेदार बिन्द एवं डायल 112 कर्मियों ने दोनों घायलों को समुचित इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नरैनी पहुंचाया जहाँ पर बाबूराम के पैर में तथा प्रवीण के सिर में ज्यादा चोट होने के चलते उसे मेडिकल कॉलेज बांदा रिफर कर दिया गया !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *