भेजराटोला में सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन : कार्यक्रम में शामिल हुए खुज्जी विधायक भोलाराम साहू

Blog

शिव शर्मा /रामेश्वर यादव की रिपोर्ट

खुज्जी।भेजराटोला (कुमर्दा), विकासखंड छुरिया।
ग्राम भेजराटोला में सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन समारोह बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री भोलाराम साहू विशेष रूप से उपस्थित हुए।
विधायक श्री साहू ने विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इसके पश्चात उन्होंने सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन कर ग्रामवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण से गांव के विकास को गति मिलेगी तथा लोगों के दैनिक आवागमन में सुगमता आएगी।
विधायक साहू ने ग्रामवासियों द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत एवं सम्मान के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया और समाज की एकजुटता की सराहना की।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित:
श्रीमती पिंकी पन्द्रों (जनपद सदस्य), कोमल सिन्हा (सरपंच), प्रताप धावड़े (सेक्टर प्रभारी), लालचंद साहू, शरद चंद्राकर, पतराखन पडौती, ललिता मेश्राम, श्रीमती बिसरी उइके, पांचूराम पन्द्रों, घनश्याम तारम, सन्तु पन्द्रों, मुरारी उइके, रूपीयन तारम, भीमराज तारम, लखन मेश्राम, श्रीमती शांति बाई, लता बाई, कांति बाई, महाबति पडौती, भारत मण्डावी, परदेशी कोमरे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *