नई वितरण व्यवस्था से सभी को मिलेगी खाद

Blog

 

सुशील कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

संवाददाता बांदा। जनपद के समस्त किसान भाइयों, थोक एवं फुटकर उर्वरक विक्रेताओं तथा अन्य उर्वरक केन्द्रों को अवगत कराना है कि उर्वरक वित्तरण हेतु नई व्यवस्था जियो फेन्सिंग लागू हो रही है. जिसमें पॉश मशीन उसी विकय केन्द्र पर कार्य करेगी जिस विकय केन्द्र के लिये आबंटित की गई है। समस्त फुटकर उर्वरक विक्रेताओं द्वारा उर्वरक की बिकी पॉश मशीन एल-1 मशीन से ही उर्वरक का वितरण किया जाना है। पॉश मशीन से फुटकर उर्वरक विक्रेता अब नई व्यवस्था के तहत सायं 08:00 बजे के बाद उर्वरक विकय नहीं कर पाएंगे। यदि सायं 08:00 बजे के बाद उर्वरक विकय किया जाता है तो उर्वरक के पोर्टल से उसकी जानकारी मिल जाएगी, सम्बन्धित उर्वरक विक्रेता के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। किसी भी कृषक को पॉश मशीन से उर्वरक विक्रय करते समय उस कृषक द्वारा उसकी माह एवं उसी सीजन में पूर्व में कय किये गये उर्वरकों की मात्रा प्रदर्शित होगी। उपलब्ध खतौनी के आधार पर शासन के निर्देशानुसार सम्बन्धित उर्वरकों का विकय कृष्शकों में किया जाना है, अधिक बिकी करने पर संबन्धित विक्रेता जिम्मेदार होंगे। उर्वरक खरीद करते समय समस्त किसान भाइयों को अपनी भूमि की खतौनी एवं आधार कार्ड दुकानदार को दिखाना होगा जिससे उर्वरकों का चिकय नियमानुसार कराया जा सकेगा एवं प्रत्येक किसान को उर्वरक की उपलब्धता आसानी से सुनिश्चित हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *