सुनील सक्सेना की रिपोर्ट
बांदा । उप परिवहन आयुक्त परिक्षेत्र झांसी के डी सिंह गौर ने आज जनपद बांदा की प्रवर्तन टीम के साथ मेडिकल तिराहे पर बिना हेलमेट चल रहे दोपहिया वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त प्रवर्तन कार्यवाही का नेतृत्व किया।
झांसी परिक्षेत्र के उप परिवहन आयुक्त, जिनके पर्यवेक्षण में बुंदेलखंड के 7 जिलों की कमान है, आज झांसी से बांदा पहुंचे और परिवहन विभाग बांदा की सभी प्रवर्तन टीमों को लेकर शहर में व्यापक चेकिंग संपादित कराई। कार्यवाही में कुल 154 दोपहिया वाहनों का चालान किया गया, साथ ही वाहन चालकों की काउंसिलिंग भी गई।
उप परिवहन आयुक्त ने बेहद रोचक और चुटीले अंदाज में सड़क पर चालकों से संवाद किया और उन्हें हेलमेट न लगाने के खतरे तथा हेलमेट लगाने के फायदे बताए।
इस व्यापक प्रवर्तन कार्यवाही में के डी सिंह गौर के नेतृत्व में श्यामलाल एआरटीओ प्रवर्तन बांदा, राम सुमेर पीटीओ बांदा तरह वीरेंद्र राजभर पीटीओ बांदा मौजूद रहे।
