सुशील कुमार मिश्रा की रिपो
बागेश्वर धाम सरकार की हिन्दू जोड़ो पदयात्रा से प्रेरित होकर “निस्वार्थ गऊ सेवा परिवार” के चार युवा सदस्यों—आशीष शुक्ला, सतीश कुशवाहा, सागर निगम, राहुल साहू और आशीष पाल—ने “निस्वार्थ गऊ सेवा एवं हिन्दू जागृति यात्रा” की शुरुआत की है। मुख्य यात्रा में करीब 50 युवा शामिल रहे, जिन्होंने डीजे की धुन पर रामधुन गाते हुए और गौ रक्षा के नारे लगाते हुए पदयात्रा की। यह यात्रा काली देवी मंदिर से प्रारंभ होकर बाबूलाल चौराहा, महेश्वरी देवी चौक, बाजार प्रताप चौराहा होते हुए कालू कुआं हनुमान मंदिर में समाप्त हुई। यात्रा का मुख्य उद्देश्य गऊ माता की सेवा के प्रति जागरूकता फैलाना, हिन्दू समाज को संगठित करना और सनातन धर्म की रक्षा का संकल्प लेना है। सदस्यों का संदेश है— “गऊ माता पशु नहीं, प्राण है।” संगठन ने स्पष्ट किया कि वह किसी प्रकार की आर्थिक सहायता नहीं मांगता, बल्कि केवल गऊ सेवा और हिन्दू एकता के लिए समाज को संगठित करने का आह्वान करता है। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में जन-जागरण कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें हिन्दू धर्म, संस्कृति और गऊ सेवा पर चर्चा होती है। सदस्यों का कहना है कि यदि हिन्दू समाज अब नहीं जागा, तो परंपरा, संस्कृति और गौधन की रक्षा कठिन हो जाएगी। यात्रा का लक्ष्य है— भेदभाव, जातिवाद और निष्क्रियता को मिटाकर एकजुट हिन्दू समाज का निर्माण करना।
