सुनील सक्सेना की रिपोर्ट
बांदा। पुलिस अधीक्षक रेल्वे अनुभाग झांसी श्री मान विपुल कुमार श्रीवास्तव निर्देशन में प्लेटफार्म एवं स्टेशन पर आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने एवं आपरेशन मुश्कान के तहत थाना अध्यक्ष शिव बाबू थाना जी आर पी बांदा द्वारा आज दिनांक 05/11/2025 को प्राप्त सूचना के आधार पर जानकारी मिली कि एक लड़की जो कहीं जाने के फिराक में घर से निकल कर रेल्वे स्टेशन की और आने की खबर जी आर पी पुलिस ने तत्काल प्लेटफार्म एवं पूरे स्टेशन की छनबीन तथा चेकिंग को तेज कर दिया तभी एक लड़की प्लेटफार्म नं 1 से बरामद किया, जिसको महिला हेल्प डेस्क में बैठा कर सांत्वना के साथ वातचीत कर उनसे नाम पता पूंछे जाने पर अपना नाम नेहा पुत्री देवराज निवासी ग्राम हरहोली थाना बबेरू जिला बाँदा बताया गया पूँछ ताछ में उसने अपने पिता का मो. न. बताया जिसके आधार पर तुरंत थाने को सूचना करते हुए उनके पिता को बुलाया गया जिन्होंने अपनी लड़की को पहचान कर एवं पहचान सुनिश्चित कर लड़की को उनके सुपुर्द कर दिया गया। इस कार्य से जी आर पी थानेदार शिवबाबू एवं उनके स्टाफ् की खूब प्रशंशा हो रही है।
