-रिक्शा चोरी करने वाले तीन अभियुक्त 5 घंटे में गिरफ्तार जनपद बांदा से

Blog

 

सुशील कुमार मिश्रा की रिपोर्ट
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस ने ई-रिक्शा चोरी करने वाले तीन अभियुक्तों को मात्र पांच घंटे के भीतर गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से चोरी का ई-रिक्शा, मोबाइल फोन, नगद रुपए, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार, थाना मरका क्षेत्र के ग्राम इंगुवा निवासी दीपक पुत्र मुन्ना ने थाना कोतवाली नगर में तहरीर दी थी कि 12 अक्टूबर 2025 की रात वह रेलवे स्टेशन पर सवारी लेने गया था। इस दौरान एक मोटरसाइकिल पर तीन व्यक्ति आए और मवई चलने की बात कही। मवई तालाब के पास दीपक पेशाब करने के लिए रुका, तभी तीनों व्यक्ति उसका ई-रिक्शा लेकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए टीमों का गठन कर तलाश शुरू की। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम मवई आर्यन/रेंजर ढाबा के पास तीन संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल और ई-रिक्शा के साथ खड़े मिले। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए तीनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्तों के पास से चोरी का ई-रिक्शा, मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन, नकदी और अभियुक्त वीरेन्द्र उर्फ चच्चा के कब्जे से अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *