माना में चल रहे अमृत मिशन 2.0 प्रोजेक्ट में इस्तेमाल लाखों के पाइप चोरी मामले में इंजीनियर सहित 5 पर एफआईआर दर्ज

Blog

सनत कुमार बुधौलिया, इंदल प्रसाद खटीक ,दीनदयाल साहू

 

    Bरायपुर। माना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाके में अमृत मिशन प्रोजेक्ट 2.0 के तहत पाइप बिछाने का काम चल रहा है। इसके लिए सौ से अधिक पाइप और फिटिंग सामान स्वास्थ्य केंद्र के सामने रखे थे। 25 सितंबर की शाम 4-4.30 बजे के बीच 107 नग (डकसाइल पाइप) पाइप चोरी कर लिए गए। इनकी कीमत 7 लाख रुपए आंकी गई है। चोरी किए इन पाइप का इस्तेमाल नगर निगम के कामों में उपयोग किया जा रहा था। नगर पंचायत के ठेकेदार चोरी की 107 नग पाइप को 3 लाख 32 हजार रुपये में खरीद कर निगम के लिए इस्तेमाल कर रहा था। अमृत मिशन प्रोजेक्ट की ठेका कंपनी ने चोरी की गई पाइप को निगम के कामों में इस्तेमाल करते रंगे हाथों पकड़ा और कंपनी के कर्मचारी विपुल सिंह ठाकुर ने कल रात रिपोर्ट दर्ज कराई। माना पुलिस ने नगर पंचायत के इंजीनियर ठेकेदार संजय नागले, राजकुमार, सुरेंद्र सागर, संजू चणोत्रे समेत 5 लोगों के खिलाफ थाने में धारा 303-2,03-5 के तहत रिपोर्ट दर्ज करते हुए जांच शुरु कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *