राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान उरई (जालौन) में कौशल दीक्षान्त समारोह का आयोजन संपन्न

Blog

सनत कुमार बुधौलिया  , देवेंद्र पाठक

उरई ।        राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान उरई (जालौन) में कौशल दीक्षान्त समारोह का आयोजन किया गया जिसका शुभारम्भ मुख्य अतिथि मा० विधायक सदर गौरीशंकर वर्मा द्वारा माँ सरस्वती की मूर्ति का दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया। भारत सरकार द्वारा कौशल दीक्षान्त समारोह कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट भी किया गया जिसका शुभारम्भ माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कर कमलों द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम में प्रशिक्षण महानिदेशालय के अन्तर्गत आई०टी०आई०, एन०एस०टी०आई० एवं आईटीओटी के तहत 46 अखिल भारतीय टॉपर्स का सम्मान भी माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया गया। इसी क्रम में नोडल राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान उरई (जालौन) में व्यवसायवार प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रशिक्षार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर माननीय सदर विधायक द्वारा सम्मानित किया गया। कु० महक व्यवसाय मशीनिष्ट की छात्रा ने प्रदेश स्तर पर शीर्ष स्थान प्राप्त किया अन्य व्यवसायों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रशिक्षार्थी प्रियांशु पटेल, पलक, मनीकांत शर्मा, निधि, विपिन कुमार, दिव्याशु सिंह, भूपेन्द्र कुशवाहा, अक्षदीप, विपिन पाल, शिवा कुशवाहा, राज तामरे, प्रभात कुमार द्विवेदी, स्वेता, अलीम खांन, शालू एवं सत्यम प्रजापति है।
कार्यक्रम का उद्बोधन करते हुये माननीय सदर विधायक ने प्रशिक्षार्थियों से कहा कि आप सभी के साथ जुड़कर मुझे अत्यन्त प्रसन्नता हो रही है। यह दिन आपके जीवन का एक महत्वपूर्ण मोड़ है, जहां आप अपने विगत वर्षों की मेहनत और समर्पण का फल प्राप्त कर रहे हैं। मैं आपको हार्दिक बधाई देता हूं और आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं। आप सभी ने आई०टी०आई० पूर्ण करके अपने भविष्य निर्माण के नये अध्याय की शुरूआत की है। अब आप सभी को अपने लक्ष्य प्राप्त करने और समाज में योगदान देने के लिये आगे बढ़ना होगा।
महिला सशक्तिकरण को सम्बोधित करते हये एक शिक्षक एवं समाजसेविका श्रीमती सारिका आनन्द ने कहा कि आज हम महिला सशक्तिकरण के महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा करने जा रहे है। महिला सशक्तिकरण का अर्थ है महिलाओं को अधिकारों और उनके अवसरों के प्रति जागरूक करना और समाज में समान दर्जा दिलाने के लिये प्रयास करना। हम सब मिलकर महिला सशक्तिकरण के लिये काम करें जिससे समाज और बेहतर बने।
कार्यक्रम मिशन शक्ति के अन्तर्गत महिला सशक्तिकरण पर व्याख्यान करते हुये उद्यमी एवं सामाजिक कार्यकर्ता डॉ० प्रज्ञा राजपूत जोकि सुधा ब्यूटी स्टूडियो की मैनेजिंग डायरेक्टर हैं ने कहा कि मेरा लक्ष्य महिलाओं एवं युवाओं को सशक्त बनाना, उन्हें शिक्षा और आत्मनिर्भता का माध्यम से प्रेरित करना है। उन्होंने कहा मेरा उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और आने वाली पीढ़ियों को सशक्त बनाना है।
कार्यक्रम के अन्त में नोडल प्रधानाचार्या द्वारा मुख्य अतिथि मा० सदर विधायक श्री गौरी शंकर वर्मा एवं आये हुये अतिथियों का आभार व्यक्त किया एवं कार्यक्रम में उपस्थित समस्त प्रशिक्षार्थियों का अभिवादन किया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाये दीं। कार्यक्रम के दौरान समस्त स्टॉफ का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *