पूर्व केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति ने शहर का किया स्थलीय निरीक्षण

Blog

सुनील सक्सेना की रिपोर्ट

विसर्जन को देखते हुए बाँदा केंद्रीय पूजा महोत्सव समिति ने शहर के प्रमुख मार्गो का भ्रमण करते हुए केन नदी विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया। समिति के वरिष्ठ संरक्षक श्री राजकुमार शिवहरे एवं अध्यक्ष अमित सेठ भोलू ,महामंत्री/ भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत की अगुवाई में समिति के संरक्षक गण एवं पदाधिकारियों ने शहर से देवी प्रतिमाओं के निकलने वाले मार्गो का भ्रमण किया कुछ जगह सड़कों में गड्डा होने पर ईoओ0 नगर पालिका व पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित बासू से गड्डों को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए। इसके बाद केंन नदी विसर्जन घाट में चल रहे घाट दुरुस्तीकरण कार्य व पानी की पर्याप्त व्यवस्था के लिए मशीनों से पानी भराव को पर्याप्त मात्रा में पानी भराने के निर्देश दिए जिससे मूर्तीयों को ठीक ढंग से विसर्जित किया जा सके। बरसात देखते हुए पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि से मौरम के ऊपर लोहे की चद्दर डलवाने को कहा गया, देखा गया कि मूर्तीयों के विसर्जन को घाट तक जाने व विसर्जन के बाद वापस अ के लिए अलग अलग घाटों की व्यवस्था की गई है जिस एक जगह भीड़ एकत्र न हो सके। इसी प्रकार प्रतिनिधि बताया कि रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। निरीक्ष के पूर्व समिति की एक बैठक कार्यालय आयोजित की गई जिसमें पहली अक्टूबर को विसर्जन के लिए निकलने वाले देवी रथो को सुचारु ढंग से निकलने के लिए समिति द्वारा की गई व्यवस्था को अंतिम रूप दिया गया। समिति के अध्यक्ष अमित सेठ भोलू ने बताया कि विसर्जन पहली अक्टूबर को होगा लोग भ्रमित न हों। कार्यक्रम में संरक्षक श्री राजकुमार शिवहरे, महामंत्री कल्लू राजपूत, संरक्षक प्रभाकर सिंह चंदेल, प्रकाश साहू,उत्तम सक्सेना, अभिषेक पाण्डेय, लखन राजपूत,गोपाल चन्द्र अवस्थी, दिनेश दीक्षित, मनोज जैन, अंकित बासू,सुनील सक्सेना,संजय काकोनिया, पंकज रावत,सुनील गुप्ता(छोटे) सहित सभी संरक्षक व पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं जिला प्रशासन ने भी विसर्जन को लेकर अपने सभी अधीनस्थों को अच्छी थी अच्छी व्यवस्था कराई जाने के लिए निर्देश दिए एवं जिलाधिकारी श्रीमती जे रीभाo तथा पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने भी काफिले के साथ नदी तट का निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाओं को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *