सुनील सक्सेना की रिपोर्ट
पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज बांदा में पी. टी. ए. कि पुरानी कार्यकारिणी को भंग करते हुए सत्र 2025 26 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें श्रीमती आशिया खातून को सर्वसम्मति से अध्यक्ष, श्री धर्मराज प्रधानाचार्य पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज बांदा उपाध्यक्ष श्री आनंदमणि त्रिपाठी सचिव, श्री कृष्ण कुमार उपसचिव , श्री हरिओम सिंह कोषाध्यक्ष, श्रीमती रेनू अनुरागी, श्री कुलदीप सिंह को अभिभावक सदस्य, श्री प्रमोद कुमार शुक्ला, श्री राजेश वर्मा , श्रीमती नीलम रानी को शिक्षक सदस्य चुना गया गत वर्ष की सचिव श्रीमती आकांक्षा त्रिपाठी ने पी. टी. ए. समित के उद्देश्य एवं कार्ययोजना से सभी को अवगत कराते हुए सत्र 2024-25 का ब्योरा प्रस्तुत किया ।, इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष श्री कमलेश ,सभी अभिभावक एवं शिक्षक शिक्षिका उपस्थित रहे ।कार्यक्रम का संचालन डॉ. पीयूष मिश्रा द्वारा किया गया।
