रामेश्वर यादव छुरिया तहसील संवाददाता
छुरिया। ग्राम पंचायत दामाबजारी के आश्रित गांव दर्रे बजारी का मुख्य गली या इसे यहाँ का रोड कहियेगा, जिसका हाल बेहाल है। ग्राम का सभी ग्राम वासियों को यहीं आना जाना पड़ता है। प्रतिदिन स्कूल के बच्चे को जाते आते समय बेहद परेशानी का सामाना करना पड़ता है।
: ग्राम पंचायत दामा बंजारी के आश्रित ग्राम दुर्रे बंजारी का मुख्य मार्ग बहुत जर्जर स्थिति में है , गाँव के छोटे बच्चे और महिलाओ हर किसी को इस मुश्किल का सामना दिन में कई बार करना पड़ता है। सबसे अधिक परेशानी तो बुजुर्गो और वृद्ध महिलाओ को उठानी पड़ती है
