शिव शर्मा की रिपोर्ट महाराष्ट्र प्रवास पर
महाराष्ट्र शिंगणापुर। महाराष्ट्र में एक शनि महाराज का प्रसिद्ध स्थान है जिसे शनि शिंगणापुर के नाम से जानते हैं ।यह पर शनि भगवान के भक्त गण अपनी मनोकामनाएं पूर्ण करने की अभिलाषा से आकर दर्शन लाभ प्राप्त करते है।
शनि भगवान के इस प्रसिद्ध स्थान के संचालकों ने अवैध कमाई कमाने के उद्देश्य से शनि शिंगणापुर के चबूतरे तक जाकर भगवान पर तेल अभिषेक करने का 500=00 रु शुल्क निर्धारित कर रखा है यह इन व्यवस्थापकों की मन मानी का उदाहरण है। देश में कई जगह शनि भगवान के चमत्कारिक स्थान है पर कही भी इस प्रकार की जबरिया वसूली देखने सुनने में नहीं आई,पर यहां पर एक प्रकार टैक्स बसूला जा रहा है इस पर रोक लगाने की आवश्यकता है।