अनिल सक्सेना की रिपोर्ट
*बांदा।* मवई बुजुर्ग स्थित राम-जानकी मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय श्रीरामचरितमानस संत सम्मेलन का शुक्रवार को समापन हो गया। 11 से 13 नवंबर तक चले इस सम्मेलन में दूर-दराज से आए साधु-संत महात्माओं ने अपने सुंदर वचन प्रस्तुत किए।
श्री रमेशानंद जी ने श्रीरामचरितमानस पर सुंदर वचनों द्वारा मनुष्य के जीवन को दर्शाया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु पहुंचे और संतों के वचनों को सुनकर प्रसन्न हुए।
इस कार्यक्रम में श्री परमेश्वरानंद जी 1008 अध्यक्ष राम-जानकी मंदिर, श्री बालक दास जी संयोजक, डॉ. रमेश जी, श्री व्यास पीठाधीश्वर पीली कोठी, रामकिशोर सिंह, रमेश सिंह, महेश सिंह, कामता सिंह, कमलेश तिवारी, योगेंद्र सिंह, अर्जुन यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।