‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का पुतला फूंका, राहुल गांधी और अखिलेश यादव के खिलाफ की नारेबाजी

राघवेंद्र शर्मा की रिपोर्ट

 

जालौन।

जालौन में डीवीसी कॉलेज परिसर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर कथित तौर पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का पुतला फूंका। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए राहुल गांधी और अखिलेश यादव के खिलाफ भी विरोध जताया।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि युवाओं को गलत दिशा में ले जाने का प्रयास किया जा रहा है। इसी को लेकर कार्यकर्ताओं ने अपना विरोध दर्ज कराया और संबंधित नेताओं के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के नेताओं के खिलाफ भी नारे लगाए गए। प्रदर्शनकारियों ने उन्हें भारत छोड़ने की मांग करते हुए नारेबाजी की।

जालौन से रणजीत गौतम उरई जालौन की वारदात सच के साथ, सबसे पहले!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *