राज्यसभा सांसद विद्यासागर सोनकर का कालपी में हुआ स्वागत

 

कालपी (जालौन)।

शनिवार को उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के नवनिर्वाचित सांसद विद्यासागर सोनकर का कालपी आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। नगर के हाईवे स्थित दुर्गा मंदिर चौराहे पर भाजपा नगर अध्यक्ष सुबोध द्विवेदी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया।

इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद विद्यासागर सोनकर का स्वागत करते हुए अपनी खुशी जाहिर की। स्वागत कार्यक्रम में रविंद्र पुरवार, मुन्ना चौधरी, विनोद खत्री, रविंद्र राठौर, गुड्डू महाराज, प्रीतू सिंह, कन्हैया मिश्रा, मंटू, संजय सोनकर, अरविंद सोनी, नकुल वर्मा, अश्विनी, अमित पुरवार, सुभाष परमार, संजय पुरवार, प्रदीप तिवारी, सुनील पटवा, रामसिंह सलोनिया, उदय प्रताप सिंह, नंदी प्रणामी और राजू गुप्ता कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर सांसद का स्वागत किया। इस दौरान स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों की मौजूदगी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *