पत्नी से मारपीट व जवारे बोने को लेकर विवाद, दो के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई*

       बृजेश उदैनियाँ की  रिपोर्ट

जालौन। कोतवाली क्षेत्र में पत्नी के साथ मारपीट तथा जवारे बोने को लेकर हुए विवाद के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ धारा 151 के तहत शांतिभंग की कार्रवाई की है।

पहले मामले में मोहल्ला सालाबाद निवासी सलमान मंसूरी पुत्र मजीद पर अपनी पत्नी रुबीना के साथ विवाद कर मारपीट करने का आरोप है। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी पति सलमान मंसूरी के खिलाफ धारा 151 के तहत शांतिभंग की कार्रवाई की।

वहीं दूसरे मामले में जवारे बोने को लेकर रमेश चंद्र कुशवाहा और धर्मेंद्र सिंह सुढार के बीच विवाद हो गया। कहासुनी बढ़ने पर मामले की शिकायत पुलिस से की गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने धर्मेंद्र सिंह सुढार के खिलाफ धारा 151 के तहत शांतिभंग की कार्रवाई की।

पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दोनों मामलों में आवश्यक कार्रवाई की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *